इंडो नेपाल इंटरनेशनल अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट में मनका पब्लिक स्कूल के 12 वीं के छात्र स्पर्श पाण्डेय का पहले पोजीशन दिलाने में रहा बहुमूल्य योगदान ,नेपाल के साथ 4-1 से जीता मैच…
जांजगीर चांपा के मनका पब्लिक स्कूल में 12वीं कॉमर्स के छात्र स्पर्श पाण्डेय ने 29 जुलाई से 31 जुलाई तक पोखरा नेपाल में चलने वाले 11वें इंडो नेपाल इंटरनेशनल अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट में 12 बार पास और 1 बार असिस्ट देकर मैच को 4-1 से जिताया ।

इस टू्नामेंट का आयोजन एसडीपीएफ ( स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन) के द्वारा किया गया था।





