स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत चांपा जंक्शन में रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, अपर महाप्रबंधक से जनप्रतिनिधियों ने सौंदर्यीकरण को लेकर दिया धन्यवाद और रेल सुविधा बढ़ाने को लेकर की मांग…

चांपा रेलवे जंक्शन में आज दिनांक 22 अक्टूबर को दक्षिण पूर्वमध्य रेलवे बिलासपुर डिविजन की ओर से स्पेशल कैंपेन 6.0 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक ने जनप्रतिनिधियों के  साथ यात्रियों से सुविधा और समस्फीया को लेकर फीडबैक लिया ।

झारसुगुड़ा से बिलासपुर तक चौथी रेल लाइन का कार्य बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। चांपा में 4 नंबर प्लेटफॉर्म का कार्य भी पूरा हो चुका है । इसके पूरा होने से नई ट्रेनों के ठहराव को लेकर जनप्रतिनिधियों ने रायगढ़ से अयोध्या तक एक ट्रेन की मांग के साथ कामख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, गोवा बैद्यनाथ एक्सप्रेस और तिरुपति रक्सौल ट्रेनों के ठहराव की मांग दोहराई।

रेलवे महाप्रबंधक से मांग करते जनप्रतिनिधि 

रेलवे स्टेशन के बाहर पे एंड यूज़ जन सुविधा केंद्र की मांग को जल्द मूर्त रूप देने अपर महाप्रबंधक ने दिया आश्वासन। चांपा शहर के आसपास सड़कों के चौडीकरण को लेकर अध्यक्ष नगर पालिका चांपा प्रदीप नामदेव से सहयोग करने की बात कही ताकि रेल यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके ।