मोटर मालिक प्रतिनिधि कल्याण संघ जिला जांजगीर चांपा इकाई की बैठक दिनांक 06 अगस्त को मशाल फैमिली रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई, अध्यक्ष से लेकर सभी पदों पर नियुक्त किए गए पदाधिकारी…


परिवहन विभाग के द्वारा वाहनों पर किए जाने वाले कार्यों को सही और संगठित तरीके से पूर्ण कराने के लिए जिला जांजगीर चांपा में मोटर मालिक प्रतिनिधि कल्याण संघ का गठन किया गया है । दिनांक 6 अगस्त 2026 को मशाल फैमिली रेस्टोरेंट में मीटिंग कर सभी पदाधिकारियों को उनका कार्य सौंपा गया ।इस मीटिंग में लगभग 40 सदस्यों की उपस्थिति रही ।

इस मीटिंग में अध्यक्ष पद के लिए हिलेश सिंह , उपाध्यक्ष के लिए शेख मुजीब और अन्नू, सचिव के लिए शशांक, सहसचिव देवेंद्र देवांगन और अश्वनी दुबे , कोषाध्यक्ष संतोष साहू, संरक्षक कमल मोदी, मार्गदर्शक चुन्नू थवाईत,सदस्य राकेश देवांगन ,सोनी, कमल यादव, याकूत,जमीर, विकास साहू,विनय ,दिवाकर आदि को पदाधिकारी बनाया गया ।

मीडिया प्रभारी का दायित्व विकास तिवारी को सौंपा गया है ।

                    उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *