कलेक्ट्रेट के बाद पर्यावरण कार्यालय में हुई प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा की शिकायत ,20 अक्टूबर तक कार्यवाही और जांच की मांग…

चांपा शहर में स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज द्वारा स्लैग राखड़ को आसपास के गांव से लेकर शहर में बेतरतीब पाटा जा रहा है । जमीन की जांच और भूमिगत जल श्रोत को होने वाले नुकसान की परवाह किए बगैर मनमाने तरीके से काम करने पर आम जनता को शुद्ध पानी और फसल का नुकसान हो रहा है ।इस बात की शिकायत कलेक्ट्रेट में 06 अक्टूबर को जनदर्शन में की जा चुकी है । शिकायत में मांग की गई है कि प्लांट के चिमनियों से लेकर मशीनों और राखड़ जहां डाला गया है उसकी जांच मीडिया के समक्ष की जाए।

प्रकाश इंडस्ट्रीज के स्लैग को खेतों में और शहर में डालने की शिकायत पर्यावरण कार्यालय जांजगीर चांपा में भी की गई है ।

पर्यावरण कार्यालय अधिकारी वासु ने मामले की जांच और कार्यवाही का आश्वासन दिया है । यदि मामले में उचित कार्यवाही और प्लांट के मशीनों की जांच मीडिया के समक्ष नहीं की जाती है तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन के लिए शासन और प्रशासन जिम्मेदार होगा। 

     कलेक्टर से शिकायत की कॉपी