जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ,एसपी विजय पाण्डेय,एसडीएम चांपा पवन कोसमा और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति का सभी महिलाओं को आव्हान,ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र कार्यक्रम के लिए 11 अगस्त को थाना चौक चांपा में आयोजन…

जांजगीर चांपा के विधायक ब्यास कश्यप , एस पी जांजगीर चांपा विजय पाण्डेय, एसडीएम चांपा पवन कोसमा और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों के द्वारा सभी महिलाओं तथा आमजन से अपील की गई है कि 11 अगस्त को थाना चौक चांपा में आयोजित ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस कार्यक्रम में सिपाहियों को वैदिक राखियां जो कि हाथ से बनी होती है भेजी जाएंगी । इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने अपना प्यार और सम्मान देश के सिपाहियों के प्रति व्यक्त किया है । जांजगीर और चांपा के नागरिक कार्यक्रम में शामिल हो इस घड़ी के साक्षी बनें ।

नेहा अविनाश अग्रवाल चांपा ,सामाजिक कार्यकर्ता

अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेल(ABMMS) छत्तीसगढ़ प्रदेश पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन(AAMS) चांपा शाखा अध्यक्ष, नारी शक्ति पर्यावरण गतिविधि (NSPG)संरक्षण जिला प्रमुख ने अधिकारियों और सभी समूह और वर्ग के महिला संगठन को साथ आने का दिया न्योता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *