श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अनिरुद्धाचार्य जी के श्रीमुख से 13 से 19 सितंबर तक बम्हनीडीह चांपा में, जयपुरिया परिवार का पूरे क्षेत्रवासियों को स्नेहिल आमंत्रण…
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से बम्हनीडीह चांपा में जयपुरिया परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 13 से 19 सितंबर तक किया गया है। इस कथा श्रवण के लिए पूरे क्षेत्रवासियों को स्नेहिल आमंत्रण भेजा गया है । महाराज जी को आजतक टीवी पर लोगों ने देखा है अब क्षेत्रवासी सीधे दर्शन और कथा श्रवण का लाभ सीधे ले सकते हैं ।

आमंत्रण पत्र
चांपा शहर और बम्हनीडीह में महाराज जी का भव्य स्वागत किया गया और क्षेत्र के लोगों में अति उत्साह देखा गया। जिसमें प्रथम दिवस कथा श्रवण के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथास्थल में उपस्थित रहे । इतने भव्य आयोजन के लिए जयपुरिया परिवार और कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं और प्रभु उनकी सारी इच्छाओं की पूर्ति करें ।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज












