गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित चांपा में 40 फीट रोड बनकर तैयार,पहली बार किसी कॉलोनी के रास्ते को लोहे की जाली लगाकर बनाया गया,पंप हाउस एवं ऑफिस का काम भी लगभग पूरा…
चांपा शहर के अंतर्गत लोगों को आवास देने के लिए गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित चांपा का पंजीयन सन् 1980 में किया गया था। समिति के द्वारा कोरबा चांपा रोड में बालाजी सत्संग भवन के बगल में जमीन की खरीदी कर भवन निर्माणकार्य कराया जाना था । तीन दशकों के बाद सभी सदस्यों को जमीन की रजिस्ट्री कर भूमि आबंटित किया गया ।अब जाकर लगभग 40 वर्ष बाद 2026 में उक्त जमीन पर ऑफिस का निर्माण ,पंप हाउस एवं मुख्य द्वार के साथ 40 फीट कंक्रीट का रोड बनाया जा रहा है।


इस कॉलोनी के मुख्य मार्ग की खासियत यह है कि इसको छत की ढलाई के तरह छड़ों की जाली लगाकर बनाया गया है । रोड के बेस को 6इंच ढलाई भी छड़ के साथ किया गया है साथ ही फाइनल लेयर में भी छड़ों की जाली का प्रयोग कर आगामी 50 वर्षों तक के लिए मजबूती दी गई है।

इस कॉलोनी में 2 गार्डन का निर्माण के साथ एक भव्य शिव मंदिर भी बनाया जाना प्रस्तावित है । जिसके क्रियान्वयन के लिए समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ सदस्यों की भी महती आवश्यकता है ।

निर्माणाधीन ऑफिस











