देशी और विदेशी शराब पेटी पेटी होती है स्कैन ,बोरों में ले जाते हैं दुकानदार और बिचौलिए, अभी तक ऐसे पर कार्यवाही न होना आबकारी और पुलिस विभाग की भूमिका पर खड़ा करता संदेह…
चांपा : अवैध महुआ शराब और नशीले टेबलेट सिरप पर कार्यवाही आप सभी ने सुनी और देखी होगी लेकिन वैध को अवैध तरीके से बेचने वाले या अवैध शराब की बिक्री को वैध करने वालों के बारे में कोई कार्यवाही नहीं सुनी होगी। अगर आपकी सांठगांठ पुलिस या आबकारी विभाग से है तो आप इन सरकारी शराब दुकानों से बोरी-बोरी शराब ला सकते हैं और खुलेआम अपने संस्थान में बेंच सकते हैं ।

इस प्रकार पेटी में एक ही व्यक्ति को शराब का विक्रय करना भी अवैध और नियमों के तहत गलत है । ऐसे विक्रेताओं के ऊपर भी आबकारी विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए।














