पार्ट 2 : सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत, सीएसईबी जांजगीर के अधिकारियों पर पीएम सूर्य घर योजना में मीटर लगाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, सोलर वेंडर का ऑडियो वायरल…
विकास की बात न्यूज़ के पहले अंश में हमने जांजगीर सीएसईबी के असिस्टेंट इंजीनियर कमलेश डहरे से बात की वीडियो साझा की थी जिसपर उन्होंने ऐसे रिश्वत के आरोप से मना कर दिया था। इसी कड़ी में हमने एक घर पर सोलर लगाने वाले वेंडर से फोन पर बात की जिसपर उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर हमें पूरी बात बताई। जिसका ऑडियो क्लिप आपके साथ साझा किया जा रहा है ।
अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत होने के बाद सीएसईबी के उच्च अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं। जनता के साथ इस तरह का दोहरा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है ।
पहले ही जनता स्मार्ट मीटर के कारण अधिक बिजली बिल भुगतान से त्रस्त है और उससे राहत के लिए लगने वाले सोलर पर भी घूस की मार बहुत ही गलत है ।








