कलेक्ट्रेट में जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा की शिकायत, मोटर मालिक प्रतिनिधि कल्याण संघ ने भी परिवहन अधिकारी के मनमाने रवैये पर जताया आक्रोश,परिवहन कार्यालय में पसरा सन्नाटा…
संरक्षक कमल मोदी और अध्यक्ष हिलेश सिंह के नेतृत्व में जिला – जांजगीर चांपा में मोटर मालिक प्रतिनिधि कल्याण संघ का गठन किया गया है। जिसका प्रमुख उद्देश्य पारदर्शिता के साथ वाहनों के सभी कार्यों को उचित दर पर परिवहन कार्यालय से कराना सुनिश्चित करना है ताकि वाहन मालिकों को जल्द और सही कार्य का लाभ मिल सके ।

संघ के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी द्वारा 1 जुलाई को किसान के ट्रैक्टर का आरसी ऑनलाइन अपडेट होने के पश्चात रिनिवल के लिए आवेदन परिवहन कार्यालय में किया गया है । 40 दिन बीत जाने के बाद भी और कई चक्कर कार्यालय में घूमने के बाद भी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पा रहा । अधिकारी विवेक सिन्हा कार्यालय से हमेशा नदारद मिले या अपने केबिन में मोबाइल में व्यस्त मिले । जिसके कारण किसान का ट्रैक्टर आज दिनांक 11 अगस्त तक रिनिवल नहीं होने से नाराज होकर परिवहन अधिकारी की शिकायत कलेक्ट्रेट जनदर्शन में की गई ।

वही दूसरी ओर ऑफिस खर्चो में बढ़ोत्तरी होने की बात से मोटर मालिक प्रतिनिधि कल्याण संघ ने परिवहन कार्यालय अधिकारी के मनमाने रवैये पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है । परिवहन कार्यालय का माहौल आज संघ के विरोध के प्रभाव में सूना हो गया है । आगे भी इस प्रकार का सन्नाटा कार्यालय में देखने को मिल सकता है, जबतक संघ का बात नहीं सुना जाएगा ।
संघ के सदस्यों ने नगर सैनिक की 10 साल से एक ही जगह जमे होने पर भी रोष व्यक्त किया है साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला नगर सैनिक की ऑफिस में जरूरत पर बल दिया है ।
परिवहन कार्यालय का दृश्य








