थाना सारागांव का मामला: चाहे जो हो 3 महीने में फिर अय्यासी, पुलिस की कार्यवाही दिखावा, दूसरे को सीधे जेल…
जांजगीर चांपा जिले के लगभग सभी पुलिस निरीक्षक या पुलिस कर्मियों को देखें तो सभी गलती करते या रसूख जमाते मिल चुके हैं और उन्हें लाइन अटैच कर 2 से 3 महीने में बहाल कर दिया जाता है साथ ही पूरी तनख्वाह का लाभ मिलता है वंही अगर आम नागरिक या पत्रकार की बात आती है तो यही पुलिस बिना जांच सीधे कार्यवाही कर जेल तक भेजने में संकोच नहीं करती ।


चांपा थाने में ऐसे ही केस में बिना जांच नरेश पटेल के द्वारा कार्यवाही की गई थी और बिना गलती पत्रकार को 3 साल से केस झेलना पड़ रहा जबकि दूसरी ओर झूठी शिकायत करने वाले आराम की जिंदगी जी रहे ।ऐसा लगता है डॉक्टर की फर्जी डिग्री लिए निरीक्षक को डी एस पी पद पर ऐसे ही केस के लिए पदोन्नति मिली है ।दो तरफ़ा रवैया पुलिस के लिए अनुचित है और आम लोगों को पुलिस पर अविश्वास का कारण बनता है ।

सारागांव थाना में 1.5 लाख रुपए लेकर केस कमजोर कर अपराधी को छोड़ने के मामले में पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही कोई नई बात नहीं है ।













