चांपा रेलवे स्टेशन के सामने सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के अब होंगे सीधे दर्शन, आमजन भावना को ध्यान में रखते हुए द्वार खोलने डीआरएम बिलासपुर , एडीईएन ,आईओडब्ल्यू चांपा का रहा विशेष सहयोग…
विकास की बात न्यूज़: अभी कुछ दिन पहले अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का पुनरुद्धार किया गया है। स्टेशन के अंदर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट नए 4 नंबर प्लेटफॉर्म और एसी विश्राम गृह बनाए गए हैं । 
रेलवे स्टेशन मुख्य द्वार के ठीक सामने सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर स्थित है । यहां की मान्यता और आस्था पूरे क्षेत्र के लोगों में दिखाई देती है। मंदिर के सामने रेलवे की दीवार हुआ करती थी जिसके कारण आम जन को मंदिर घूम कर जाना पड़ता था । मंदिर के लिए सामने द्वार खोलने को लेकर जब मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश तिवारी और विकास तिवारी ने डीआरएम बिलासपुर से निवेदन किया तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए एडीएन चांपा को द्वार खोलने निर्देशित किया । एडीएन चांपा और आइओडब्लू चांपा के विशेष सहयोग से आमजन के लिए रेलवे स्टेशन के सामने से अब सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान जी के सीधे दर्शन का लाभ लोगों को मिल रहा है।

रेलवे के सभी सहयोगियों का सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर प्रबंधन ने धन्यवाद ज्ञापित किया है ।












