सिग्नल पर रेड लाइट जंप करने पर पहली बार में 2000 और दूसरी बार 5000 जुर्माना, परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ हुआ सख्त,जनता को पालन करना होगा नियम…
आप भी अगर टोल से गुजर रहे या किसी शहर में रहते हैं तो हो जाएं सावधान, परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ नियमों को लेकर हो चुका है सख्त । कार्यवाही हो रही ऑनलाइन पहली बार में रेड लाइट जंप करने पर कार का जुर्माना 2000 है तो वहीं दुसरी बार में 5000 रुपए चुकाने होंगे । ऐसे ही प्रदूषण प्रमाण पत्र का जुर्माना 800 तो दूसरी बार 1500 रुपया है। 

आम जनता को सतर्क होकर ड्राइविंग करने सख़्ती विभाग द्वारा की जा रही है। इसमें ऑनलाइन चालान किया जा रहा है आपकी पहचान इसमें काम नहीं आयेगी इसलिये सावधानी से ड्राइविंग करें अन्यथा जेब ढीली करने रहें तैयार ।















