अहाता में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर हुई कार्यवाही, विकास तिवारी ने की थी अहातो में प्लास्टिक पाउच और डिस्पोजल ग्लास की शिकायत…
छत्तीसगढ़ में सभी मदिरा दुकान सरकारी हैं और इनके बाजू में बैठकर पीने और खाने के लिए सरकार ने लाइसेंसी अहाता को ठेके पर दिया है । लेकिन इन अहातो को नियम का पालन करना होता है । जैसे कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पानी के पाउच का अहाता के अंदर उपयोग और बिक्री प्रतिबंधित है ।


जांजगीर चांपा जिले के साथ साथ बिलासपुर और लगभग सभी अहातो में प्लास्टिक पानी पाउच और डिस्पोजल ग्लास की बिक्री की जा रही है । पर्यावरण प्रेमी और विकास की बात न्यूज़ के संपादक विकास तिवारी ने इसकी शिकायत बिलासपुर आबकारी विभाग में की थी । जिसपर कार्यवाही करते हुए संचालक के ऊपर दंडनीय कार्यवाही और जब्ती की गई ।














