चांपा के देसी ढाबा में गांधी जयंती को शुष्क दिवस में भी बेची गई शराब,थाना का विशेष सहयोग प्राप्त ढाबा…
02 अक्टूबर गांधी जयंती को शुष्क दिवस घोषित किया गया जाता है । लेकिन मदिरा प्रेमियों के लिए चांपा का एक ढाबा आधी रात तक खुलेआम शराब बेचने और बैठकर पिलाने के लिए प्रसिद्ध है ।


जानकारी के अनुसार ढाबा मालिक को कुछ दिन पहले थाने बुलाया गया था। लेकिन थाने में समझाइस देने के बजाए खुलेआम शराब बिक्री और बैठकर पिलाने का समझौता हुआ ऐसा प्रतीत होता है । जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशों का चांपा थाना द्वारा पालन न होना आश्चर्य की बात है ।













