चांपा के लोगों को विद्युत आपूर्ति की समस्या से मिलेगी राहत, सीएसईबी जल्द बनाने जा रहा नया सब स्टेशन, देखें पूरी न्यूज़…

पिछले कई दशकों से हनुमान धारा वार्ड से चांपा और संजय नगर आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति हनुमान धारा के सब स्टेशन से होती है । इसमें अत्यधिक भार बढ़ते जा रहा है जिसके कारण बस्ती और चांपा क्षेत्र के लोग बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से जूझ रहे हैं।इस समस्या को दूर करने विद्युत विभाग चांपा को गांधी भवन के पास जमीन आबंटित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इस वर्ष मार्च में सीएसईबी चांपा को भूमि आबंटित कर पंचनामा रिपोर्ट सौंप दिया गया है ।

हरि शंकर राठौर : वर्षा ऋतु के बाद सीएसईबी चांपा नए सब स्टेशन निर्माण के काम में लग जाएगी ।इसकी टेंडर की प्रक्रिया अभी चल रही है ।

सीएसईबी चांपा के अधिकारी का कथन लेने के बाद ऐसा लग रहा 2026 के अंत तक चांपा के लोगों को विद्युत आपूर्ति समस्या का समाधान मिल जाएगा।